AEU NEWS24

अजमेर डिस्कॉम के AEN को युवक ने जड़ा थप्पड़:कार को टक्कर मारने से हुआ रात को विवाद; पुलिस भी पहुंची

 

                                                                कार लेकर थाने पहुंचा पीड़ित।

अजमेर में शनिवार रात को डिस्कॉम एईएन से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चार युवकों ने पहले कार को टक्कर मारी और बाद में जब टोका तो एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। बाद में सभी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की कार को क्रेन की मदद से थाने ले आई। पीड़ित भी थाने पहुंचा। पीड़ित एईएन प्रदीप कुमार राजसमंद में पोस्टेड है। देर रात तक दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया।


                                                             पीड़ित एईएन प्रदीप कुमार।

एईएन प्रदीप कुमार ने बताया-एईएन प्रदीप कुमार कार से शनिवार रात 10.30 बजे अपने परिवार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान समर्पण हॉस्पिटल के पास एक कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर से मारी। जब आगे जाकर उनको रोका तो चार लोग निकले। वे शराब के नशे में थे। इसी बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद एक बीस- पच्चीस साल के युवक ने उनको थप्पड़ मार दी। बाद में वे चारों खुद की कार छोड़कर फरार हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस कार को क्रेन की मदद से थाने लेकर आ गई। वे भी थाने आ गए। दोनों कार क्षतिग्रस्त हुई है। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया-दोनों पक्षों में समझौता हो गया और कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

                                                     पुलिस क्रेन की मदद से कार को थाने लेकर आई।


Post a Comment

Previous Post Next Post