AEU NEWS24

शादीशुदा खेसारी लाल यादव पड़े प्यार के चक्कर मे? फेमस एक्ट्रेस ने दिया हिंट, लिखा- आप खास इंसान हो…

 

Khesari Lal Yadav Dating Rumors Famous Actress: खेसारी लाल यादव का नाम फेमस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है। अब खुद एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ लिखा है जिससे फैंस ने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

Khesari Lal Yadav: भोजपुर एक्टर खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है। इस बात का सबूत फैंस ने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पोस्ट से निकाला है। कहा जा रहा है कि शादीशुदा खेसारी लाल यादव किसी और को नहीं बल्कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब आकांक्षा पुरी ने ऐसा कुछ पोस्ट किया है जिसे सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। हर कोई खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी को साथ में जोड़ रहा है।

खेसारी लाल के लिए फेमस एक्ट्रेस ने किया पोस्ट (Khesari Lal Yadav Akanksha Puri)

अकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव इन दिनों कई फिल्मों में साथ काम और गाने कर रहे हैं, लेकिन अब आकांक्षा पुरी का पोस्ट वायरल हो रहा है जो दोनों के रिश्ते में होने को कंफर्म कर रहा है। आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव को उनके बर्थडे पर विश किया था। साथ में कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी। 15 मार्च का उनका पोस्ट अब वायरल हो रहा है। उस पोस्ट में आकांक्षा ने लिखा था, “आप जैसा व्यक्ति हर किसी के जीवन में नहीं आता। आप न सिर्फ एक खास इंसान हो, बल्कि हर पल को बेहतर बनाने का एक कारण हो। इस खास दिन पर मैं आपकी ढेर सारी खुशियों की कामना करती हू। आपकी मुस्कान हमेशा वैसे ही खिलती रहे जैसे आज खिल रही है। आपकी जिंदगी में हर दिन नया उत्साह और प्रेम लेकर आए।” साथ में उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी और किस का साइन भी दिया।

आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव ने किया रिश्ता कंफर्म? (Akanksha Puri Instagram)

इस पोस्ट को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कहीं आकांक्षा ने अपना रिश्ता खेसारी जी के साथ पक्का तो नहीं कर दिया।” दूसरे ने लिखा, “हमें तो पहले ही पता था कि दोनों साथ में हैं।” तीसरे ने लिखा, “खेसारी जी आप शायद भूल गए तो आप शादीशुदा हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “खेसारी जी को एक बार फिर प्यार हो गया है।”

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post