आपने कई बार ट्रेन का सफर किया होगा. आप जब भी रेलवे स्टेशन पर गए होंगे तो भारी भीड़ से तो पाला पड़ा ही होगा. कई बार इस भीड़ या अन्य किसी कारण से लोगों की ट्रेन छूट जाती है.
अगर आपने किसी ट्रेन का टिकट लिया है और आपकी ट्रेन छूट जाती है, तो भी आप दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं. यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने यह नियम बनाया है
रेलवे के नियम के अनुसार, अगर आपको कहीं जाना है और आपने ट्रेन का जनरल टिकट लिया है. किसी कारण से आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आप से स्टेशन से गुजरने वाली दूसरी ट्रेन के उसी कोच में सफर कर सकते हैं
हालांकि, यह नियम आरक्षित टिकटों पर लागू नहीं होता है. यानी अगर आपने किसी ट्रेन में रिजर्वेशन कराया है और आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आप दूसरी किसी भी ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं.
ऐसा करने पर टीटीई आपको बिना टिकट यात्री मानेगा और आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि, जनरल टिकट पर यह नियम लागू नहीं होता है. आप उसी रूट की दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं.
Tags
New Delhi