AEU NEWS24

छोड़ा अमेरिका, कोलंबिया विश्वविद्यालय अब क्यों है चर्चा में

 

अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बीते साल कैंपस में फ़लस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की है. इसके बाद भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने अमेरिका छोड़ दिया है.

कैंपस में बीते साल हैमिल्टन हॉल पर क़ब्ज़ा करने के अभियान में शामिल रहे कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय ने या तो निलंबित कर दिया है या उन्हें निकाल दिया है.

ट्रंप प्रशासन ने कोलंबिया विश्वविद्यालय की 40 करोड़ डॉलर की फ़ंडिंग ये कहते हुए रोक दी है कि वो कैंपस में यहूदी विरोधी भावना से लड़ने में नाकाम रहा है.

विश्वविद्यालय प्रशासन की ये कार्रवाई तब शुरू हुई है, जब कोलंबिया विश्वविद्यालय के कैंपस के कार्यकर्ता महमूद ख़लील को गिरफ़्तार किया गया है. ख़लील को हाल ही में संघीय अप्रवासन प्राधिकरणों ने हिरासत में लिया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post