AEU NEWS24

भाई ने भाई को और पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मामूली कहासुनी के बाद नशे में बहाया अपनों का खून

 Murder Cases: ट्रक में सवार थे और मामूली कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद चाचा ने ट्रक में आग लगा कर शव को जिंदा जला दिया।


 Rajasthan Crime News: वर्तमान में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और नशे के कारण होने वाले अपराधों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नशे की हालत में होने वाले अपराधों की खबरे आए दिन सुर्खियां बनी रहती है। नशेड़ी मारपीट, छीना-झपटी जैसे अपराधों के साथ हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं।

नशा सामाजिक बुराई होने के साथ लोगों को अपराधी भी बना रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई तथा आमजन को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है, लेकिन फिर भी वारदातें लगातार बढ़ रही है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी शराब के नशे में हुए अपराधों के आंकड़े चौंकाने वाले है। क्षेत्र में हाल ही में हुई हत्या की वारदातों की बात की जाए, तो पुलिस अनुसंधान में यह तथ्य सामने आए कि मामूली कहासुनी के बाद शराब के नशे में रिश्तों का खून कर दिया गया। इन दिनों थाना क्षेत्र में हुई अधिकतर हत्या की वारदातें शराब के नशे में की गई है। शराब के नशे में भाई ने भाई की, पति ने पत्नी की और दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post