PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पढ़ाई, बच्चों और गर्मी की छुट्टियों के सही उपयोग पर अपनी बात रखी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा-
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पढ़ाई, बच्चों और गर्मी की छुट्टियों के सही उपयोग पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और इस दौरान बच्चे तरह-तरह के स्किल्स को सीखकर खुद को निखार सकते हैं।
खुद को निखारें: पीएम मोदी
पीएम ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी ग्रीष्मकालीन (Summer Holiday) गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, तो उसे #MyHolidays के साथ जरूर शेयर करें।”
