AEU NEWS24

आज आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और मुबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

 Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल के 18वें सीजन में आज (13 अप्रैल) डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।


आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR)और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज (13 अप्रैल) को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम ( SMS Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। टॉस आधा घंटे पूर्व होगा। मौजूदा सीजन में जयपुर में पहला मुकाबला खेला जाएगा, साथ ही दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स टीम का नेतृत्व संजू सैमसन करेंगे, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

RR vs RCB: हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए है। इन मुकाबलों में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 15 मैच में मात दी है, वहीं उसे 14 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 3 मैच का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के अब तक के आईपीएल मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां कुल 9 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि उसे चार मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

RR vs RCB: संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, नीतीश राणा, सिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्ण, युद्धवीर सिंह और संदीप शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु– फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लिया लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

Post a Comment

Previous Post Next Post