AEU NEWS24

जयपुर हिट एंड रन मामला: जो भी सामने आया… उड़ाता चला गया कार चालक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया आंखों देखा हाल

 जयपुर में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जो शहर में सनसनी का कारण बन गया है। घटना में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में अपने वाहन से कई लोगों को कुचला, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने जानबूझकर अपनी गाड़ी से राहगीरों और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, और फिर बिना रुके फरार हो गया।



इस घटना से अफरा तफरी मच गई। घटना सोमवार रात 9.30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी रवि सिंह ने बताया कि बेकाबू कार एक घंटे तक शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ी। जो भी सामने आया, कार चालक उसे उड़ाता चला गया।

नाहरगढ़ चौराहा के पास से कार चालक का पीछा किया। मैने कार की खिड़की को पकड़ लिया तो चालक मुझे भी घसीटने लगा। तभी कार का स्टेयरिंग दीवार की तरफ घुमा दिया। इससे दीवार से टकरा कर कार रुक गई। लेकिन, पलभर में ही चालक कार से निकलकर भाग गया।


कार में फंसी बाइक को घसीटता ले गया

अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ने सबसे पहले नाहरगढ़ थाना चौराहा पर स्कूटी व एक राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद कार को संतोषी माता मंदिर की तरफ दौड़ा ले गया। वहां पर बाइक व राहगीर को चपेट में लिया। फिर कुछ ही दूर एक युवक को कुचल दिया।

आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी। फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए भाग गया। तभी बेकाबू कार के आगे एक बाइक फंस गई। चालक बाइक फंसने पर कार को दौड़ाते ले गया। इससे सड़क पर चिंगारी निकलने लगी और लोगों में दहशत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post