पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
रामगंज थाना प्रभारी डॉ. रवीश सामरिया के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। आरोपी नवाब हुसैन, समीर हुसैन और पप्पू कुरैशी को हिरासत में लिया गया। बाद में पप्पू को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामला बकरा कारोबार में धोखाधड़ी का है।
नवाब और समीर ने मुंबई के कारोबारी को बकरे सप्लाई करने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपए हड़प लिए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
