वर्ष 2025-26 के लिए 14 हजार करोड़ का लक्ष्य -2024-25 का लक्ष्य था 11 हजार 900 करोड़ अजमेर. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को कुछ माह पहले डीएलसी दरें बढ़ाए जाने का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है। निर्धारित लक्ष्य के विपरीत राजस्व आय में करीब 14 प्रतिशत की कमी रही। डीएलसी दरों में बढोतरी के बावजूद […]
aeu news24 ajmerवर्ष 2025-26 के लिए 14 हजार करोड़ का लक्ष्य
-2024-25 का लक्ष्य था 11 हजार 900 करोड़
अजमेर. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को कुछ माह पहले डीएलसी दरें बढ़ाए जाने का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है। निर्धारित लक्ष्य के विपरीत राजस्व आय में करीब 14 प्रतिशत की कमी रही। डीएलसी दरों में बढोतरी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीें किया जा सका।बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग ने 11 हजार 900 करोड़ के लक्ष्य के विपरीत 10 हजार 220 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। यह तय लक्ष्य का 85.89 प्रतिशत है। जबकि इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 हजार करोड़ का राजस्व अर्जित कर 91.46 लक्ष्य अर्जित किया था।
