AEU NEWS24

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिल्ली निवासी पति की हत्या कर दी अचानक पहुंची पुलिस तो खुला बड़ा राज

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिल्ली निवासी पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव उत्तराखंड के कोटद्वार में फेंक दिया। 15 दिन बाद सुराग जुटाते हुए पुलिस ने दोनों को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली में पति की हत्या के बाद शव उत्तराखंड में फेंका और प्रेमी के साथ यूपी में रहने लगी पत्नी।


Big Crime: मेघालय में पत्नी संग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी। इसी बीच एक और ऐसा ही मामला सामने आ गया है। इस मामले में भी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति का शव उत्तराखंड के कोटद्वार में फेंककर अपने प्रेमी के साथ पति के घर में ही मौज करने लगी। इसी बीच अज्ञात शव की पहचान में जुटी पुलिस सुराग लगाते हुए मृतक के घर पहुंच गई। जहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद मिली। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो बड़े हत्याकांड का खुलासा हुआ। मेघायल में राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी संग मिलकर कराई। जबकि इस मामले में पति की हत्या में रीना शामिल मिली। आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं-

भाई की शिकायत पर खुला मामला
इस हत्याकांड का खुलासा मृतक के भाई राजेश कुमार द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुआ। उन्होंने कोटद्वार पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई बीते कुछ दिनों से लापता है और उसकी तलाश की जानी चाहिए। पुलिस ने शिकायत के बाद जब अज्ञात शव की तस्वीरें राजेश कुमार को दिखाईं तो उसने शव की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू किया।

मकान और अवैध संबंध बने हत्या की वजह
गिरफ्तार किए गए आरोपी रीना सिंधू और पारितोष कुमार से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने रविन्द्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया। रीना ने बताया कि वह अपने पति रविन्द्र के साथ मुरादाबाद में एक बड़े मकान की मालकिन थी, लेकिन रविन्द्र उसे बेचना चाहता था, जिससे वह नाराज़ थी। इसी दौरान उसकी पारितोष नामक व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने मिलकर रविन्द्र को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल और कोटद्वार कोतवाली प्रभारी रमेश तंवर की अगुवाई में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें 5 जून को एक संदिग्ध कार घटनास्‍थल के आसपास देखी गई। इस कार को तलाशते हुए पुलिस यूपी के नोएडा तक पहुंची। जहां आरोपियों ने कार को छोड़ा था।

हत्या की रात का घटनाक्रम
रीना ने रविन्द्र को पारितोष के नगीना स्थित घर पर बुलाया। वहां उसे पहले शराब पिलाई गई और नशे की हालत में फावड़े से गले और छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कार में डालकर रामनगर होते हुए कोटद्वार लाया गया। सुबह के समय कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर दुर्गम स्थान पर शव को फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए और हत्या में प्रयुक्त कार को नोएडा चौराहे पर छोड़ दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post