AEU NEWS24

Weather News: अजमेर में झमाझम बारिश से शहर बेहाल, कॉलोनियां तालाबों में तब्दील; लोग घरों में कैद


बारिश का सबसे ज्यादा असर वैशाली नगर, चौधरी कॉलोनी, वन विहार कॉलोनी, अलवर गेट क्षेत्र की सुनहरी कॉलोनी, भट्टा और नगरा सहित कई इलाकों में देखने को मिला। इन इलाकों की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं और कई घरों के आंगन व कमरे तक पानी भर गया।

अजमेर में सोमवार अलसुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। लगातार कई घंटों तक हुई तेज बरसात से निचले इलाके जलमग्न हो गए और कॉलोनियां तालाबों जैसी दिखाई देने लगीं। हालात ऐसे बने कि लोग घरों में कैद हो गए और जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा, उन्हें कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश का पानी घरों और दुकानों तक घुस जाने से परेशानी और बढ़ गई है।

वैशाली नगर से सुनहरी कॉलोनी तक पानी ही पानी
बारिश का सबसे ज्यादा असर वैशाली नगर, चौधरी कॉलोनी, वन विहार कॉलोनी, अलवर गेट क्षेत्र की सुनहरी कॉलोनी, भट्टा और नगरा सहित कई इलाकों में देखने को मिला। इन इलाकों की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं और कई घरों के आंगन व कमरे तक पानी भर गया। कुछ जगहों पर लोग घर से बाहर नहीं निकल पाए, तो वहीं सड़कें दरिया जैसी हो गईं। कई स्थानों पर बाइक और कारें पानी में फंसकर बंद हो गईं, जिन्हें धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा।


Post a Comment

Previous Post Next Post