AEU NEWS24

दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर के निधन से क्रिकेट जगत दौड़ी शोक की लहर


 Oldest Test Cricketer Ron Draper Dies: दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित साउथ अफ्रीकी टेस्ट क्रिकेटर रॉन ड्रेपर का मंगलवार को निधन हो गया है। साउथ अफ्रीका के इस टेस्ट क्रिकेटर ने 98 साल 63 दिन की उम्र में गकेबेरहा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। शुक्रवार शाम ड्रेपर के दामाद नील थॉमसन ने उनकी मौत की पुष्टि की, जिसके बाद से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। क्रिकेट के कई दिग्‍गजों ने अपनी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है। बता दें कि ड्रेपर टॉप आर्डर बल्‍लेबाज थे और कभी-कभी जरुरत पड़ने पर विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते थे। उन्‍होंने 1950 में साउथ अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले।

Post a Comment

Previous Post Next Post