AEU NEWS24

1 अप्रैल से इन मोबाइल नंबरों पर नहीं चलेंगे Google Pay, PhonePe, Paytm…वजह क्‍या है?

अगर आप अपने स्‍मार्टफोन या मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग करते हैं या यूपीआई से लेनदेन करते हैं, तो इस खबर को ध्‍यान से पढ़ने की जरूरत है। एक अप्रैल से उन मोबाइल नंबरों को बैंक अकाउंट या यूपीआई ऐप्‍स से हटा दिया जाएगा, जो इस्‍तेमाल में नहीं हैं।
अगर आप अपने स्‍मार्टफोन या मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग करते हैं या यूपीआई से लेनदेन करते हैं, तो इस खबर को ध्‍यान से पढ़ने की जरूरत है। एक अप्रैल से उन मोबाइल नंबरों को बैंक अकाउंट या यूपीआई ऐप्‍स से हटा दिया जाएगा, जो इस्‍तेमाल में नहीं हैं। आसान भाषा में समझाएं तो अगर आपने कोई नंबर अपने बैंक खाते या यूपीआई ऐप जैसे- Google Pay, PhonePe और Paytm से जोड़ा था और उस नंबर को रिचार्ज नहीं कराया। नंबर काम नहीं कर रहा, तो वह नंबर आपके बैंक अकाउंट से हटा दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने बैंकों और ऐप्‍स से ऐसे नंबरों को 31 मार्च तक हटा देने के लिए कहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो नीचे दिए स्‍टेप्‍स को फॉलो करने की जरूरत है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बेकार और पुराने मोबाइल नंबर जो इस्‍तेमाल में नहीं हैं, उनके किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक होने से तकनीकी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी और के नाम वह मोबाइल नंबर इशू हो जाए तो फर्जीवाड़े का डर भी बना रहता है। सरकार ऐसे हालात से बचते हुए लोगों को सुरक्ष‍ित रखना चाहती है।

यूपीआई पेमेंट के मामले में मोबाइल नंबर ही पहचान का काम करता है और सामने वाले को सही पेमेंट हो रहा है या नहीं, यह सुनिश्चित होता है। अगर मोबाइल नंबर इस्‍तेमाल में नहीं है और किसी और ने उसे इशू करा लिया, तो इससे तकनीकी दिक्‍कत आ सकती है। पेमेंट फेल होने की गुंजाइश बढ़ जाती है। इसीलिए ऐसे नंबरों को डिलीट करने का आदेश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post