AEU NEWS24

राजस्थान में फिर बारिश की संभावना:रात में प्रदेश के कई इलाकों में ओले पड़े, फसलों को भारी नुकसान; 20 मार्च से हल्की बरसात का अलर्ट Reporting:- by = Aryan Sharma

Reporting:- by = Aryan Sharma 

राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। 20 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। 


                सरदारशहर (चूरू) की भानीपुरा तहसील में रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच बारिश के साथ ओले पड़े। 

राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। 20 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा।

सरदारशहर (चूरू) की भानीपुरा तहसील में रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच ओलावृष्टि हुई है। इससे जैतसीसर, रायपुरा, नीमरासर, रातूसर, कालवासिया और भाऊवाला गांवों में गेहूं, सरसों, इसबगोल और चने की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद गर्मी से राहत मिली है। 


दिन का तापमान गिरा राज्य में कल (रविवार) पूरे दिन अधिकांश शहरों में हल्के बादल छाए रहे। पिलानी (झुंझुनूं), हनुमानगढ़, माउंट आबू (सिरोही) को छोड़कर सभी शहरों में कल दिन के तापमान में गिरावट हुई। कल दिन का सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 34.2, जैसलमेर में 31.5, कोटा में 33.6, अजमेर में 31.3, अलवर में 31.5, पिलानी में 30.9, सीकर में 28.5, बीकानेर में 30.2, चूरू में 30.5, श्रीगंगानगर में 28.8 और हनुमानगढ़ में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में कल सुबह से आसमान साफ रहा। दोपहर बाद हल्के बादल छाए। यह सिलसिला शाम तक चला। कल जयपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

सामान्य से नीचे आया दिन का तापमान श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई अन्य जिलों में कल दिन का अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में अगले एक-दो दिन तापमान में थोड़ी और गिरावट होने की संभावना है। उधर, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 19 मार्च तक राजस्थान में मौसम ड्राय रहने और तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post