AEU NEWS24

आइपीएल 2025 के मैच टिकट पर बड़ा अपडेट, सिर्फ इतने रुपए खर्च कर मैच देख सकेंगे स्टूडेंट्स

 


IPL 2025 : आइपीएल 2025 के मैच टिकट पर बड़ा अपडेट। राजस्थान रॉयल के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना और आरआर के सीईओ जैक लश मैक्रम ने बुधवार को पत्रकारों से आइपीएल की तैयारियों पर बात की। 

IPL 2025 : विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी लीगों में शुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) का आगाज 22 मार्च से हो जाएगा। गुलाबीनगर का एसएमएस स्टेडियम भी मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार का आइपीएल पिछल लीग से कई मायनों में अलग होगा। दर्शक चौके-छक्कों के साथ राजस्थान संस्कृति से रू-ब-रू होंगे। मुकाबलों के दौरान के मनोरंजन के लिए राजस्थानी यूजिकल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए आइपीएल का टिकट मात्र 500 रुपए रखा गया है। इसके लिए उन्हें अपनी आइडी दिखानी होगी। इसके अलावा हम भविष्य में एसएमएस स्टेडियम की क्षमता में विस्तार का प्रयास करेंगे जिससे यह स्टेडियम भी देश और विश्व में अपना स्थान बनाए। हमारा प्रयास है कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो। यह कहना था राजस्थान रॉयल के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना का। खन्ना और आरआर के सीईओ जैक लश मैक्रम ने बुधवार को पत्रकारों से आइपीएल की तैयारियों पर बात की।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post