AEU NEWS24

मेड़ता में 22 मार्च को मनाएंगे शीतलाष्टमी:चारभुजा मंदिर पुजारी कमेटी ने जारी की आगामी त्योहारों की सूची, 24 मार्च को होगा दशामाता पूजन

 

                                       मेड़ता


मीरा नगरी मेड़ता में 22 मार्च को शीतलाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं 24 मार्च को दशामाता का व्रत रखने के साथ ही उनका पूजन किया जाएगा। इसको लेकर चारभुजा एवं मीरा मंदिर पुजारी कमेटी की ओर से मंदिर के बोर्ड पर आगामी पर्वों की सूची चस्पा की गई है।

चारभुजा एवं मीरा मंदिर पुजारी कमेटी की ओर से शीतलाष्टमी का पर्व 22 मार्च को रहेगा। वहीं दो दिन बाद 24 मार्च को दशामाता व्रत एवं पूजन किया जाएगा। 25 मार्च को चारभुजानाथ को मुकुट धारण कराए जाने के साथ ही महिलाओं को मंदिर में एकादशी की कथा सुनाई जाएगी। मंदिर पुजारी ट्रस्ट के अनुसार आगामी 30 मार्च को नवरात्रि पर्व को लेकर सुबह 8.07 से दोपहर 12.43 बजे तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस वक्त महिलाएं अपने घरों में मातारानी की स्थापना कर सकेगी। इसी तरह 31 मार्च को मेड़ता में गणगौर का पर्व रहेगा।

बदलेगा मंगला व शयन आरती का समय

मंदिर बोर्ड पर चस्पा सूचना के अनुसार करीब 12 दिन बाद 31 मार्च 2025 से नगर सेठ की मंगला आरती व शयन आरती का समय बदल जाएगा। गर्मियों के मौसम को देखते हुए 31 मार्च से मंगला आरती सुबह 5.00 बजे होगी। इसी तरह शयन आरती रात 10.00 बजे की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post