AEU NEWS24

यूपी में 6 शहरों में बारिश, भदोही में ओले गिरे:10 जिलों में सर्द हवाएं चली रहीं, 3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

 

                            प्रयागराज में सुबह 11 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अभी बादल छाए हुए हैं।

                              गाजीपुर में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। 
भदोही में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।
                               वाराणसी में करीब 30 मिनट तक बारिश हुई।


कहां-कहां बारिश हुई, जानिए

  • भदोही में सुबह 8 बजे से 30 मिनट तक बारिश हुई। ओले भी गिरे। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
  • ललितपुर में सुबह से बादल छाए थे। सुबह 8 बजे बारिश शुरू हो गई। 20 मिनट तक बारिश हुई। अभी भी बादल छाए हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं
  • गाजीपुर में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद तेज हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आई।
  • वाराणसी में सुबह 11 बजे मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक बारिश हुई।
  • प्रयागराज में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


  • बांदा सबसे गर्म शहर बुधवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 36.8°C दर्ज किया गया। कानपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7°C दर्ज किया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 23 मार्च से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

  • अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा

    • 20 मार्च : गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। 40Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
    • 21 मार्च : गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
    • 22 मार्च : पश्चिम के कुछ जिलों में बारिश होगी। 20Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post