On This Day 9 March: भारतीय क्रिकेट टीम आज 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन 1996 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को कभी न भरने वाला धाव दिया था। इतना ही नहीं उस मैच के बाद जावेद मियांदाद का करियर भी खत्म हो गया था।
इसलिए भी याद किया जाता है ये मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मार्च 1996 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 1996 का क्वार्टर फाइनल खेला गया था। इस मैच को इसलिए भी याद किया जाता है, क्योंकि पाकिस्तानी टीम भारत के लक्ष्य को चेज कर रही थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ा दी थीं और जीत का जश्न पूरे भारत में मना था।नवजोत सिद्धू के सिर बने थे जीत के हीरो
उस मैच में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 115 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर मैच के हीरो बने थे। अजय जडेजा ने 25 गेंदों पर 45 रन की विस्फोटक पारी खेली थी और पाकिस्तान के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत करते हुए 10 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 84 रन बना लिए थे। इसके बाद वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले ने 6 विकेट चटकाते हुए पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया और पाकिस्तान की टीम 9 विकेट गर 248 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने 39 रन से जीत दर्ज की थी।
Tags
खेल
