AEU NEWS24

सौगात-ए-मोदी कैंपेन क्या है? बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी 32-32-32 का खेलने जा रही मास्टरस्ट्रोक

Bihar Politics: बीजेपी मुस्लिम वोटर्स के बीच जाने के लिए सौगात-ए-मोदी कैंपेन चलाने की तैयारी कर रही है। इस अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ दिया जाएगा।

Bihar Election: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों को अपनी तरफ रिझाने की कोशिश कर रही है। राजनीतिक दलों द्वारा रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar), आरजेडी और चिराग पासवान ने हाल ही में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। वहीं नीतीश की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने विरोध भी किया। इसी बीच अब बीजेपी ने भी मुस्लिम वोटर्स के बीच जाने के लिए कैंपेन चलाएगी।
बीजपी चलाएगी ‘सौगात-ए- मोदी’ कैंपेन
बता दें कि चुनावी साल को देखते हुए बिहार में बीजेपी मुस्लिम वोटर्स के बीच जाएगी। बीजेपी मुस्लिम वोटर्स के बीच जाने के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ कैंपेन चलाने की तैयारी कर रही है। इस अभियान के तहत 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ दिया जाएगा,जिससे उन्हें ईद मनाने में कोई परेशानी ना हो। 
32 हजार मस्जिदों में करेंगे संपर्क

बता दें कि इस अभियान के तहत बीजेपी के 32 हजार पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों से संपर्क करेंगे और 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ देंगे। बीजेपी के सौगात-ए-मोदी कैंपेन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। सपा सांसद अफजाल अंसारी और राजद नेता मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है। 
मुसलमानों को हक दिलाए- सपा सांसद
बिहार में सौगात-ए-मोदी कैंपेन को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए यह सब कुछ हो रहा है। बीजेपी अगर मुसलमानों के लिए कुछ कर सकती है तो उनके लिए इंसाफ करे, उन्हे उनका हक दिलाए, यही सबसे बड़ी सौगात होगी। 
राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है- मनोज झा
राजद सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सौगात बोलने से पहले आपको भी दुख होना चाहिए। यह राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है। अगर अपने आप को बादशाह समझने लग गए तो मैं क्या ही कहूं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2010
बिहार विधानसभा चुनाव 2010 में NDA गठबंधन में जदयू और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और उनके सामने राजद और लोक जनशक्ति पार्टी का गठबंधन था। इस चुनाव में जेडीयू ने 141 में से 115 सीटें और बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीती थीं। वहीं, राजद ने 168 सीटों पर चुनाव लड़कर 22 सीटें जीती और लोजपा ने 75 सीटों में से तीन सीटें जीती। कांग्रेस ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ा और महज 4 सीटें जीती। 
बिहार विधानसभा चुनाव 2015
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। राजद ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं जेडीयू ने 71 सीटें और बीजेपी ने 53 सीटें जीती। इसके अलावा कांग्रेस ने 27 सीटें जीती। 

‘नीतीश की कृपा से…’, बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने दिया बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद ने 75 सीटें जीती थी। वहीं जदयू ने 43, बीजेपी ने 74, कांग्रेस ने 19 सीटें और लोजपा ने 1 सीटें जीती थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post