AEU NEWS24

झालावाड़ में 400 भारी वाहनों ने नहीं चुकाया टैक्स, जब्त कर जुर्माना लगाएगा परिवहन विभाग - ACTION OF TRASPOTATION DEPARTMENT

झालावाड़ में परिवहन विभाग ने बिना टैक्स जमा कराए सड़कों पर दौड़ रहे 65 वाहन जब्त किए. यहां 400 भारी वाहनों पर टैक्स बकाया है.
झालावाड़ : जिले में परिवहन विभाग ने बिना टैक्स जमा कराए सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई शुरू की. यहां करीब 400 भारी वाहनों के मालिकों ने प्रतिवर्ष विभाग को जमा कराया जाने टैक्स राशि का समय से भुगतान नहीं किया है. विभाग बिना टैक्स सड़कों पर दौड़ रहे वाहन जब्त करने की कार्रवाई शुरू की. इस वर्ष सरकार ने भारी तथा निजी पैसेंजर वाहनों के लिए टैक्स जमा करने की आखिरी तिथि 15 मार्च तय की थी. यह खत्म होने के बाद विभाग ने करीब 65 वाहन जब्त किए.

जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि जिले में काफी संख्या में कोटा स्टोन तथा क्रेशर संचालित हैं, जहां से बड़ी संख्या में भारी माल वाहनों के मालिक वार्षिक टैक्स जमा कराते हैं. जिले में करीब 400 भारी वाहनों के मालिकों ने इस साल वार्षिक कर जमा नहीं कराया. विभाग अभियान चलाकर इन वाहनों को जब्त करेगा.
डीटीओ जैन ने बताया कि इस अभियान में तीन इंस्पेक्टर लगाए हैं, जो सड़कों पर निगरानी कर वाहन जब्त करेंगे. फिलहाल जिले में करीब 65 वाहन जब्त किए गए. इनको जब्त कर 1.5 प्रतिशत पेनल्टी लगाई गई है. समीर जैन ने बताया कि 15 मार्च के बाद जब्त वाहनों पर 1.5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाकर छोड़ा जा रहा है. वाहन मालिकों से समय पर टैक्स जमा करने की बात कही. समीर जैन ने बताया कि 1 अप्रैल से वाहनों पर लगने वाली 1.5% पेनल्टी 3 प्रतिशत कर दिया है. ऐसे में वाहन मालिकों को 1 अप्रैल के बाद टैक्स के साथ पेनल्टी के रूप में दुगनी राशि भुगतान करना होगा. इसके अलावा कई अन्य टैक्स भी वाहनों पर लगाएंगे. मार्च में 8 करोड़ रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त किए गए.

Post a Comment

Previous Post Next Post