Top Trending Series On OTT: एक्शन और मारकाट से भरपूर कई सीरीज आपने देखी होंगी. लेकिन आज हम आपको ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जो गांव की कहानी पर बनी है. इसमें कोई खूब-खराबा नहीं होता फिर भी इसकी कहानी आपका दिल जीत लेगी. रिलीज होते ही सीरीज ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया और भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला. अब ऐसी ही एक और सीरीज आ चुकी है, जिसने ओटीटी पर बवाल काट दिया है. कहानी में न ही खून-खराबा और न ही एक्शन. गांव पर बनी सीरीज लोगों की फेवेरट बन गई. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है 'दुपहिया'.
'दुपहिया' कॉमेडी से भरपूर सीरीज है, जिसकी कहानी बिहार के धड़कपुर गांव पर
आधारित है. यह एक ऐसा गांव है, जहां कभी क्राइम नहीं होता है. पिछले 24
सालों से धड़कपुर क्राइम-फ्री गांव का रिकॉर्ड जीतता आ रहा है. गाव के सभी
लोग मिलजुलकर रहते हैं और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद भी करते हैं.
25वें साल धड़कपुर गांव में एक महंगी बाइक चोरी हो जाती है, जिसे पिता अपनी बेटी की शादी में होने वाले दामाद को देना चाहता है. अब दहेज की बाइक चोरी होने के बाद एक तरफ गांव की इज्जत दांव पर लगी है और दूसरी तरफ, लड़की की शादी को भी टूटने से बचाना है.
अगर बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में होती है, तो धड़कपुर गांव का क्राइम-फ्री रिकॉर्ड टूट जाएगा. अगर बाइक नहीं मिली, तो लड़की की शादी टूट जाएगी. इसके बाद चोरी हुई बाइक को ढूंढने की तलाश शुरू होती है, क्योंकि बेटी की शादी के साथ-साथ गांव की इज्जत भी बचानी है.
इस सीरीज में स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, गजराज राव, भुवन अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी जैसे सितारे अहम किरदारों हैं. कमाल की बात है कि सीरीज में कॉमेडी के साथ सस्पेंस का भी तड़का लगाया है, जिसका राज क्लाइमैक्स में खुलता है.
अगर आपने एक बार इस सीरीज को देखना शुरू किया, तो आखिरी तक उठने का दिल नहीं करेगा. 'दुपहिया' 7 मार्च, 2025 को ओटीटी पर रिलीज हुई है और अब लोगों की फेवरेट बन गई है. 9 एपिसोड्स की इस सीरीज ने दस्तक देते ही ओटीटी पर कब्जा कर लिया है. 'दुपहिया' सीरीज का डायरेक्शन सोनम नायर ने किया है. आईएमडीबी पर भी सीरीज को तगड़ी रेटिंग मिली है. इसकी रेटिंग 10 में से 7.4 है. अगर आपको जितेंद्र कुमार की 'पंचायत' पसंद आई, तो तुरंत 'दुपहिया' सीरीज को देख लीजिए. यह आपको फुल एंटरटेन करेगी.
Tags
Entertainment





