Ajmer Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन समेत 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के चलाने की समय सीमा में विस्तार किया है, ताकि लोगों को भीड़ भाड़ का सामना न करना पड़े, ऐसे में आप नोट कर लीजिए इन ट्रेनों के नाम और टाइमिंग
अजमेर:- गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादा भीड़ भाड़ की स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के चलाने की समय सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों में अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, और बीकानेर-साईनगर शिरडी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल की चलने की समय सीमा को बढ़ाया गया है. चलिए जानते हैं कब से कब तक चलेंगी ये ट्रेनें और क्या रहेगा इनका समय
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया, कि गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 06.04.25 से 29.06.25 तक (13 ट्रिप) एवं बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 07.04.25 से 30.06.25 तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है.
अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
वहीं, गाड़ी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 10.04.25 से 26.06.25 तक (12 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 11.04.25 से 27.06.25 तक (12 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है.
Tags
अजमेर