Jaipur News : सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत राजस्थान बीजेपी के लगभग तमाम बड़े नेता बुधवार को राजधानी दिल्ली में जुटे. जानें ऐसा क्या हुआ कि राजस्थान की पूरी बीजेपी दिल्ली पहुंच गई.
जयपुर. राजधानी दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में बुधवार को पूरी राजस्थान बीजेपी का जमावड़ा लगा. इसमें सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत केन्द्र सरकार में मंत्री प्रदेश के तीनों दिग्गज नेता मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और भागीरथ चौधरी शामिल हुए. राजस्थान बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेताओं की दिल्ली में मौजदूगी से एकबारगी चर्चाओं का दौर चल पड़ा. लेकिन यह मौका था राजस्थान दिवस से जुड़े आयोजन का.
दरअसल 30 मार्च को राजस्थान का स्थापना दिवस है. राजस्थान दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली में राजस्थान उत्सव 2025 एवं राजीविका शिल्प मेला और व्यंजन महोत्सव आयोजन किया गया. इस आयोजन में राजस्थान बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया.
Tags
राजस्थान