AEU NEWS24

BJP विधायक को बुलेटप्रूफ गाड़ी इस्तेमाल करने की सलाह? पुलिस ने कहा- आपको अलर्ट किया जाता है...

तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बुलेटप्रूफ वाहन और सुरक्षाकर्मियों का उपयोग करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं लेकिन वह बिना सुरक्षा सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे हैं। हालांकि राजा सिंह ने इसे असुविधाजनक बताते हुए लोगों के बीच स्वतंत्र रूप से घूमने को प्राथमिकता दी है।

पीटीआई, हैदराबाद। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के नेता और तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बुलेटप्रूफ वाहन और सरकारी सुरक्षा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राजा सिंह को मंगलहाट पुलिस स्टेशन द्वारा 19 मार्च को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है।

टी राजा सिंह को कई धमकियां मिली हैं।
पुलिस ने सुरक्षा को लेकर किया अलर्ट।

पीटीआई, हैदराबाद। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के नेता और तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बुलेटप्रूफ वाहन और सरकारी सुरक्षा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राजा सिंह को मंगलहाट पुलिस स्टेशन द्वारा 19 मार्च को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है।

टी राजा सिंह को भेजा गया अलर्ट

अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल करने और उन्हें आवंटित पांच सुरक्षाकर्मियों का इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कई बार वह बिना सुरक्षाकर्मियों के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपायों के तहत यह एक नियमित अलर्ट है। राजा सिंह को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपको अलर्ट किया जाता है कि आपको लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं और यह देखा गया है कि आप अक्सर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के अपने घर और कार्यालय से निकलकर जनता के बीच जा रहे हैं, जो आपके जीवन और सुरक्षा के प्रति लापरवाही दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post