चेटीचंड पर रविवार को शहर में निकाले जाने वाले जुलूस के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। जुलूस के दौरान शहर के कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। जबकि कुछ मार्ग पर वाहनों का प्रवेश - वर्जित रहेगा।
ये रहेगी विशेष व्यवस्था
- सुबह 11 बजे से पुष्कर की तरफ से आने वाली सिटी बस, टेम्पो व चौपहिया वाहन रीजनल कॉलेज तिराहा से वाया माकड़वाली चौराहा, गौरवपथ बजरंग गढ, जयपुर रोड की तरफ आ-जा सकेंगे।
- फव्वारा सर्कल चौराहा और आगरागेट चौराहा की तरफ प्रवेश निषेध रहेगा।
- जुलूस के रेलवे स्टेशन के सामने गुजरने के दौरान फव्वारा चौराहा, अग्रसेन चौराहा व वकील एण्ड कम्पनी चौराहा़ के आगे सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहन बजरंगगढ़ से जेएलएनएच चौराहा, पुरानी आरपीएससी से एलिवेटेड रोड से मार्टिण्डल ब्रिज होकर गुजरेंगे।
- जुलूस के मदारगेट के अन्दर प्रवेश करने के बाद निजामगेट से नला बाजार की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
ये रहेगा जुलूस का मार्ग
- जुलूस देहली गेट झूलेलाल मन्दिर से रवाना होगा। जुलूस चटाई गंज, महावीर सर्किल, टेलीफोन एक्सचेंज, आगरा गेट से नया बाजार, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, जीपीओ, गांधीभवन, मदारगेट, क्लॉक टावर, पड़ाव, संत कंवरराम धर्मशाला, ईदगाह सब्जी पब्जी मंडी, केसरगंज, गोल चक्कर, रावण की बगीची, चांद बावडी, आशागंज, राजेन्द्र स्कूल, मयाणी अस्पताल, ट्राम्बे स्टेशन, नवाब का बेडा, हालानी दरबार, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, न्यू-मैजिस्टिक सिनेमा, कवंडसपुरा, मदारगेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धानमंडी, गंज होते हुए महावीर सर्किल पर जुलूस विसर्जित होगा।
