AEU NEWS24

अजमेर में वकील को पीट-पीटकर मार डाला:कोर्ट में हंगामा, वकीलों ने पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला; कल अजमेर-पुष्कर और ब्यावर बंद का ऐलान


 अजमेर में वकील की हत्या से गुस्साए एडवोकेट्स ने शुक्रवार सुबह कोर्ट में हंगामा किया। गुस्साए वकीलों ने कोर्ट परिसर से जबरन लोगों और पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल दिया। कोर्ट के अंदर की दुकानों को भी बंद करा दिया। प्रदर्शन और हंगामे के चलते 10 थानों की पुलिस तैनात की गई। धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे तो वकीलों ने उनका विरोध किया। वकीलों ने कहा- हमें इस पर राजनीति नहीं चाहिए। आप यहां से चले जाइए। मांगों पर सहमति नहीं बनने पर वकीलों ने शनिवार को अजमेर, पुष्कर और ब्यावर शहर में बंद का ऐलान किया। बंद के दौरान केवल मेडिकल सुविधाएं, स्कूल वैन, बस और पेट्रोल पंप को छूट रहेगी।

दरअसल, पुष्कर में 2 मार्च को अजमेर कोर्ट के सीनियर वकील पुरुषोत्तम जाखोटिया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। घायल वकील को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार (7 मार्च) सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


अजमेर में वकील की हत्या से गुस्साए एडवोकेट्स ने शुक्रवार सुबह कोर्ट में हंगामा किया। गुस्साए वकीलों ने कोर्ट परिसर से जबरन लोगों और पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल दिया। कोर्ट के अंदर की दुकानों को भी बंद करा दिया।


प्रदर्शन और हंगामे के चलते 10 थानों की पुलिस तैनात की गई। धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे तो वकीलों ने उनका विरोध किया। वकीलों ने कहा- हमें इस पर राजनीति नहीं चाहिए। आप यहां से चले जाइए।


अजमेर बंद की अपील के लिए वकील रैली के रूप बाजारों में निकले।
मांगों पर सहमति नहीं बनने पर वकीलों ने शनिवार को अजमेर, पुष्कर और ब्यावर शहर में बंद का ऐलान किया। बंद के दौरान केवल मेडिकल सुविधाएं, स्कूल वैन, बस और पेट्रोल पंप को छूट रहेगी। 

दरअसल, पुष्कर में 2 मार्च को अजमेर कोर्ट के सीनियर वकील पुरुषोत्तम जाखोटिया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। घायल वकील को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार (7 मार्च) सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

2 मार्च की रात करीब 1.45 बजे बूढ़ा पुष्कर रोड स्थित संस्कार गार्डन के सामने हुई। शराब के ठेके के पास 8-10 युवक गाड़ी में तेज आवाज में डीजे बजाकर बीच सड़क पर नाच रहे थे।
पड़ोस में रहने वाले एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया ने इसका विरोध किया और डीजे बंद करने को कहा। इस पर नशे में धुत बदमाशों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।
उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने घायल एडवोकेट के भतीजे अंकुश की रिपोर्ट पर डीजे वाहन चालक और पिकअप सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

एडवोकेट योगेंद्र ओझा ने बताया- पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तो यह धरना जारी रहेगा। मुख्य मांग यही है कि वकीलों के प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए।

वहीं, वकील पुरुषोत्तम के घर के घर के पास दारू का ठेका खुला हुआ है, उसे बंद किया जाए। अवैध रूप से चल रहे डीजे बंद किए जाएं। पुष्कर एक आध्यात्मिक नगरी है। इसके आसपास बने हुए अवैध रेस्टोरेंट पर चल रहे डीजे पर कार्रवाई ठीक है।

एडवोकेट योगेंद्र ओझा ने बताया- जब 1:15 बजे कॉल किया तो पुलिस क्यों नहीं गई। 3 बजे जब वे बेहोश हुए तब पुलिस पहुंची और एडमिट करवाया गया। यदि ये सब पहले हो जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post