AEU NEWS24

मैच के दौरान क्रिकेटर तमीम इक़बाल को पड़ा दिल का दौरा, अब कैसी है तबीयत

 


बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इक़बाल को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है.

जब यह घटना घटी, उस समय बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ढाका प्रीमियर डिवीज़न लीग क्रिकेट मैच में एक टीम के कप्तान के रूप में भाग ले रहे थे.

मैच शुरू होने के बाद वह सिर्फ़ एक ओवर ही फ़ील्डिंग कर सके. इस दौरान उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ.

डॉक्टरों का कहना है कि तमीम इक़बाल की धमनियां ब्लॉक थीं और उनकी एंजियोग्राफ़ी की गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post