इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 18वाँ संस्करण शनिवार 22 मार्च से शुरू हो गया है. लेकिन दूसरे ही मैच में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया है.
सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि हरभजन सिंह को इस मामले में माफ़ी मांगनी चाहिए.
हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद भी है. आईपीएल के दौरान वे कमेंट्री पैनल में भी हैं.
रविवार को आईपीएल-18 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया.
Tags
खेल
