कसौल की हसीन वादियों में साहिल और मुस्कान ने अपने आपको होटल पूर्णिमा के रूम नंबर 203 में छह दिनों बंद कर रखा था. उनके ये छह दिन आम पर्यटकों जैसे नहीं थे. बाहरी दुनिया से कटे रहना और किसी भी तरह की गतिविधि से बचना. ये सभी बातें इस मामले को और भी संदिग्ध बना रही हैं. आखिर दोनों क्या कुछ छुपाना चाह रहे थे या किसी और बड़ी साजिश की योजना बना रहे थे.
प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद मुस्कान बेफिक्र होकर हिमाचल की वादियों में पहुंची. शिमला और मनाली के बाद, दोनों ने कसौल के होटल पूर्णिमा में छह दिन गुजारे, मगर ये छह दिन आम पर्यटकों जैसे नहीं थे, दोनों होटल के कमरे से बाहर नहीं निकलते थे, रूम क्लिनिंग के लिए भी किसी सफाई कर्मचारी को भी अंदर नहीं आने देते थे. ब्रेकफास्ट, लंच हो या डिनर थोड़ा सा दरवाजा खोलकर ही ले लेते थे. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि दोनों होटल के कमरे में ऐसा क्या करते थे कि किसी को अंदर ही नहीं आने देते.
Tags
देश