AEU NEWS24

दिल की धड़कनें रुकने के बाद भी चलता रहता है दिमाग़, मौत के वक़्त हमारे मस्तिष्क में क्या हो रहा होता है?

 

जिन लोगों ने मौत को बेहद करीब से अनुभव किया है, उनका कहना है कि वे अपने पूरी ज़िंदगी को तेजी से अपने सामने दोहराते हुए देख सकते हैं

 

नर्वस सिस्टम का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक जिमो बोरजीगिन को जब इस बात का एहसास हुआ कि मरते वक़्त दिमाग़ में क्या हो रहा होता है तो वे हैरान हो गए.

मौत जीवन का अंत है इसके बावजूद इस बारे में हमारा ज्ञान बहुत सीमित है. बोरजीगिन को मौत के वक़्त दिमाग की हालत का एहसास लगभग एक दशक पहले पूरी तरह संयोग से हुआ था.

उन्होंने बीबीसी की स्पेनिश भाषा की सेवा को बताया, "हम चूहों पर एक्सपेरिमेंट कर रहे थे और सर्जरी के बाद उनके दिमाग में होने वाले केमिकल बदलावों की जांच कर रहे थे".

लेकिन अचानक, उनमें से दो चूहों की मौत हो गई. इससे उन्हें दिमाग के मरने की प्रक्रिया के दौरान दिमाग में होने वाले बदलावों को जानने का मौका मिला.

 

Post a Comment

Previous Post Next Post