Railway Gift : रेलवे का तोहफा। होली और ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधार्थ दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09007, वलसाड-खातीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 6 से 27 मार्च (04 ट्रिप) वलसाड से गुरुवार को 13.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 08.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09008, खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 7 से 28 मार्च (04 ट्रिप) खातीपुरा से शुक्रवार को 19.05 बजे रवाना होकर शनिवार को 12.00 बजे वलसाड पहुंचेगी। रेलसेवा मार्ग में उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
Tags
अजमेर