लोगों को चलना पड़ रहा सड़क पर दुकानों के आगे फुटपाथ पर खुले धंधे अजमेर.शहर में कई सालों बाद सड़कें बनने से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली लेकिन अब भी सड़कों पर राहगीरों के लिए राहत नहीं है। सरकारी आदेशों में सीमेंट ब्लॉक का फुटपाथ बनाने के निर्देशों के बावजूद आदेशों […]
अजमेर.शहर में कई सालों बाद सड़कें बनने से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली लेकिन अब भी सड़कों पर राहगीरों के लिए राहत नहीं है। सरकारी आदेशों में सीमेंट ब्लॉक का फुटपाथ बनाने के निर्देशों के बावजूद आदेशों की पालना नहीं हो रही। फुटपाथ खाली नहीं रहने से लोगों को मुख्य मार्ग पर चलने को विवश होना पड़ रहा है।शहर के व्यस्त बाजारों कचहरी रोड, स्टेशन रोड, पीआर मार्ग, आगरा गेट, मदार गेट, पड़ाव, केसरगंज, सहित बाहरी क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों के बाजारों में फुटपाथ नदारद हैं। फुटपाथ पर कई तरह से कब्जे किए गए हैं। इनमें दुकानदारों के काउंटर, सामान, पान केबिन, चाय की थडि़यां लगी रहती हैं। इससे इन क्षेत्रों से गुजरने वाले लोगों को मुख्य सड़क से गुजरना पड़ता है।
