British woman rape Case: दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मदद मांगने गई तो होटल की लिफ्ट में एक अन्य व्यक्ति ने भी उनसे साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला और आरोपी की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी कि पहचान कैलाश के रूप में हुई है।
भारत आई हुई थी महिला
घटना में पुलिस ने बताया कि महिला महाराष्ट्र और गोवा में छुट्टियां मनाने भारत आई थी। महिला ने वहां से कैलाश को फोन किया और साथ चलने के लिए कहा। लेकिन कैलाश ने यात्रा करने में असमर्थता जताई और इसके बजाए उसे दिल्ली आने को कहा।
महिला के साथ किया दुष्कर्म
ब्रिटिश महिला मंगलवार को दिल्ली पहुंची और महिपालपुर स्थित एक होटल में रुकी। बाद में महिला ने कैलाश को फोन किया और वह अपने दोस्त वसीम के साथ पहुंचा। आरोपी कैलाश ने उस रात महिला के साथ दुष्कर्म किया।
