AEU NEWS24

राजस्थान दिवस पर जयपुर ही नहीं बाड़मेर, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा और कोटा में भी होंगे राज्यस्तरीय कार्यक्रम

राजस्थान में 30 मार्च को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और ऐसे में हर बार की तरह इस साल भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बता दें इस बार छह शहरों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. वहीं, इस दौरान जयपुर में हवा महल, अल्बर्ट हॉल, आमेर महल, जंतर मंतर, जल महल जैसे सभी पर्यटक स्थलों पर प्रवेश निशुल्क रहेगा.
जयपुर. राजस्थान का स्थापना दिवस 30 मार्च को है. हर बार की तरह इस बार भी कई बड़े शहरों में अनेकों प्रोग्राम होंगे. बता दें यह दिन पर्यटकों के लिए बहुत विशेष होता है. पर्यटन विभाग द्वारा भी इस दिन कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में राजस्थान दिवस पर इस बार छह शहरों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. पहले राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में ही तय किए गए थे, लेकिन अब इनमें बदलाव किया गया है.

बदलाव के बाद अब दो कार्यक्रम जयपुर में और बाकी पांच कार्यक्रम राजस्थान के कई बड़े शहरों में होंगे. ये कार्यक्रम 25 मार्च से शुरू होंगे और 31 मार्च तक चलेंगे. बता दें राजस्थानी कला और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए राजस्थान के अनेकों पर्यटक स्थलों पर प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा. जिसके तहत जयपुर में हवा महल, अल्बर्ट हॉल, आमेर महल, जंतर मंतर, जल महल जैसे सभी पर्यटक स्थलों पर प्रवेश निशुल्क रहेगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post