नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2012 के बाद से मुंबई किसी भी आईपीएल सत्र में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह आईपीएल में उनके पहले मैच में लगातार 13वीं हार है।रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को चार विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Tags
खेल
