AEU NEWS24

Giridih Violence: ‘हिंदू हथियार नहीं…’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर लगाए आरोप Reporting:- by = Vihan Solanki

 Giridih Violence: BJP प्रदेशाध्यक्ष मरांडी ने कहा ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस ने तय कर लिया था कि उन्हें हिंसा करनी है। होली पर हिंदू हथियार लेकर नहीं घूमते, उनके पास रंग होता है। 


Mar 18, 2025 / 09:56 am


Giridih Violence: झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई। घटना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी हो गया है। बीजेपी ने इस घटना को प्रदेश सरकार और प्रशासन पर नाकामी बताया है वहीं झामुमो ने बीजेपी पर हिंदू मुस्लिम विभेदकारी रणनीति करने का आरोप लगाया है। इसी बीच अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। 

पुलिस पर लगाए ये आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस ने तय कर लिया था कि उन्हें हिंसा करनी है। होली पर हिंदू हथियार लेकर नहीं घूमते, उनके पास रंग होता है। 

पुलिस बनी रही मूकदर्शक

उन्होंने कहा कि घोड़थंबा पुलिस इंस्पेक्टर ने जिस तरह से सड़क पर गाड़ी खड़ी करके लोगों को रोका, उसने हिंसा भड़काई, उसके बाद हिंसा शुरू हुई और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने उन लोगों पर हमला किया जो पहले से ही पेट्रोल बम और हिंसा का सामना कर रहे थे।

निर्दोष लोगों को किया जाए रिहा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रात दो बजे पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा करने और सीओ को हटाने की मांग की। बीजेपी नेता ने कहा कि जरूरत पड़ने पर धोड़थंबा या गिरिडीह ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में आंदोलन होगा।

FIR पर उठाए थे सवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पहले हिंसा को लेकर दर्ज एफआईआर पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि FIR में जिस घटना को बताया गया है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि झामुमो और कांग्रेस के शासन में हिंदुओं ने होली मनाकर कोई अपराध कर दिया है। 




संबंधित खबरें

Post a Comment

Previous Post Next Post