AEU NEWS24

अजमेर की पहाड़ी पर मिला महिला का कंकाल:बकरी चराने गए बच्चों ने देखा था; सिर, हाथ और पैर अलग-थलग पड़े थे Reporting:- by = Aryan Sharma

 edit:- by = surendra singh 


अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पहाड़ी पर महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश, क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम को भी बुलाया गया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में शांति नगर मलूसर रोड स्थित पहाड़ी पर कंकाल मिला है। प्रथमदृष्टया महिला का कंकाल है। बॉडी को लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। महिला की पहचान को लेकर सभी थानों को सूचित कर दिया है। मामले में अनुसंधान जारी है कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई है। 

                                 बदबू आने पर पास जाकर बच्चों ने चेक किया तो लाश पड़ी हुई मिली थी।

बकरी चराने गए बच्चों ने देखी लाश

पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया ने बताया कि शांति नगर मालुसा रोड स्थित पहाड़ी पर कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए पहाड़ी पर गए थे। बदबू आने पर पास जाकर बच्चों ने चेक किया तो लाश पड़ी हुई मिली थी। जिसके सिर और हाथ पैर अलग हो रखे थे। शरीर पर कोई भी मांस नहीं था। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सूचना दी गई। इसके बाद इसकी सूचना क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी थी। कंकाल महिला का है। इसे जानवरों ने भी खाया है। यह हत्या या हादसा है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post