AEU NEWS24

Jaipur News: विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा जयपुर, JDA का दायरा होगा दोगुना, 633 गांवों की बदलेगी किस्मत Reporting:- by = Aryan Sharma

JDA Expansion: जयपुर विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ने जा रहा है। सरकार से परमिशन के बाद जेडीए जमीन पर काम शुरू कर देगा।

JDA Expansion: जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ने जा रहा है। माना जा रहा है कि मौजूदा दायरे से सीमा दोगुना तक हो जाएगी। इसके लिए जेडीए से सरकार के पास फाइल भेज दी है। वहां से अनुमति मिलने के बाद जेडीए जमीन पर काम शुरू कर देगा। जेडीए अधिकारियों की मानें तो जेडीए रीजन में 633 नए गांव शामिल किए जाएंगे। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद जेडीए अधिसूचना जारी करेगा। जेडीए नए रीजन को ध्यान में रखते हुए नया मास्टर प्लान बनाया जाएगा। 

अधिकृत समिति ने पहले जेडीए रीजन में 272 नए गांवों को शामिल करना प्रस्तावित किया था। इसके तहत जेडीए रीजन मौजूदा 3 हजार वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 4 हजार वर्ग किलोमीटर किया जाना प्रस्तावित था। जयपुर शहर के चारों तरफ विकास की संभावनाओं को देखते हुए इसे और बढ़ाने पर विचार किया गया। इसके लिए समिति ने जयपुर शहर के चारों तरफ 100 किलोमीटर परिधि क्षेत्र का अध्ययन किया है।
जयपुर पकड़ेगा विकास की रफ्तार
इस क्षेत्र में मौजूद रेलवे लाइन, अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर, हवाई अड्डा, विभिन्न राजमार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, मंडियां, रिंग रोड, पर्यटन स्थल, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, आर्थिक विकास केन्द्र, तहसील मुख्यालय, नगरपालिका मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय आदि के कारण हो रही आर्थिक गतिविधियों और इनके कारण आस-पास के इलाके में भविष्य में होने वाली आर्थिक गतिविधियों को लेकर अध्ययन किया गया। इन गतिविधियों के साथ भावी विकास को भी अध्ययन में शामिल किया गया। इसके बाद जाकर जेडीए रीजन को वर्तमान से दोगुना बढ़ाने का समिति ने महत्वपूर्ण फैसला किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post