Kisan Andolan Shambhu Border Live: पंजाब पुलिस के बुलडोजर एक्शन के बाद किसान लामबंद हो रहे हैं, जिससे हरियाणा और पंजाब की सीमा पर तनाव बढ़ गया है. हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाई और हाईवे पर बैरिकेडिंग की है.
चंडीगढ़. किसान आंदोलन पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के बुलडोजर एक्शन पर अब किसान लामबंद होने लगे हैं. ऐसे में हरियाणा और पंजाब की सीमा के अलावा, राज्य में बवाल होने के आसार बढ़ गए हैं. पंजाब में जहां किसान एकजुट होने लगे हैं. वहीं, हरियाणा पुलिस ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर के नजदीक पुलिस फोर्स बढ़ा दी है और हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी है. वहीं, पटियाला और संगरूर के कुछ इलाकों में इटनेट बंद किया गया है.
पंजाब पुलिस ने जगजीत डलेवाल, सरवण सिंह पंढेर सहित किसान नेताओं को बुधवार शाम को डिटेन कर लिया था. अब किसान संयुक्त मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की.
एसकेएम ने शाम चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ बातचीत खत्म करने के बाद पंजाब में प्रवेश करते ही जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित कई एसकेएम (एनपी) और केएमएम नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की. सरकार ने खनौरी और शंभू सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया है, जहां विरोध प्रदर्शन जारी है. इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. कहा कि पंजाब की आप सरकार ने दिखा दिया है कि वह कृषि में कॉर्पोरेट और विदेशी कंपनियों के पक्ष में नीतियां लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह केंद्र में आरएसएस, भाजपा सरकार के साथ सहयोग कर रही है.
किसान नेताओं ने कहा कि यह कदम कल उद्योगपतियों के साथ आप के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद उठाया गया है, जो बहुत ही चिंताजनक है. किसानों के शांतिपूर्ण संघर्ष के खिलाफ बल प्रयोग की रणनीति यह साबित करती है कि केंद्र सरकार भारत के सभी किसानों द्वारा उठाए गए आजीविका और अस्तित्व के प्रमुख मुद्दों के समाधान के पक्ष में नहीं है.
Tags
चंडीगढ़