अजमेर. वार्ड 17 ट्रांबे स्टेशन बड़े पीर रोड क्षेत्र में रविवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से स्पीक आउट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद विक्रम तंबोली ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। क्षेत्रवासियों ने सार्वजनिक स्नानघर, गलियों में आवारा पशुओं व जानवरों […]
spaek outअजमेर. वार्ड 17 ट्रांबे स्टेशन बड़े पीर रोड क्षेत्र में रविवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से स्पीक आउट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद विक्रम तंबोली ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। क्षेत्रवासियों ने सार्वजनिक स्नानघर, गलियों में आवारा पशुओं व जानवरों से होने वाली परेशानी बताई। वरिष्ठ जन ने पेंशन सहित बिजली के झूलते तारों, सफाई आदि की समस्याओं के समाधान की मांग की।
कम हो गई पेंशन
पहले वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपए मिलती थी। अब पेंशन 1000 रुपए ही आते हैं। वह भी देरी से मिलती है।
बादाम देवी
सडक़ें क्षतिग्रस्त
नालियों की साफ-सफाई नहीं होती। गली में सडक़ क्षतिग्रस्त रहने के कारण राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढे होने के कारण दुपहिया वाहन चालक असंतुलित होते रहते हैं।
शारदा देवी
सार्वजनिक शौचालय बनाएं
वार्ड 17 में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिला-पुरुषों को समस्या होती है। सार्वजनिक शौचालय होना चाहिए।
राजेश
महिला स्नानघर नहीं
यहां सार्वजनिक व महिला स्नानघर नहीं है। क्षेत्र में गमी या उठावने आदि की बैठक होने पर लोगों को खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अशोक डागोरिया
पशुओं का रहता जमघट
सडक़ पर आवारा पशुओं का जमघट रहता है। इससे बच्चे बाहर नहीं खेल सकते। उन्हें जानवरों का खतरा बना रहता है। गलियों का कचरा साफ नहीं होता।
जगदीश चंद्र
कम प्रेशर से जलापूर्ति
पहले पानी की समस्या थी जिसका समाधान तो हो गया लेकिन पानी कम प्रेशर से आता है। समयावधि भी कम होती है।
लक्ष्मण डगोरिया
डीजे से परेशानी
कमेटी हॉल में डीजे तेज आवाज में बजाया जाता है जिससे बुजुर्गों को व स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाना बंद होना चाहिए।
मोनिका ढलवाल
लटक रहे तार
मोहल्ला में गोगाजी की यात्रा निकलने के दौरान करंट फैलने आशंका बनी रहती है। यहां बिजली के तार नीचे होने के कारण समस्या आती है। बिजली के तार ऊपर होने चाहिएं।
कमल पवार
25 लाख की लागत के विकास कार्य कराए
वार्ड 17 के पार्षद विक्रम तंबोली ने उनके कार्यकाल में कराए जा रहे कामों की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही जो कार्य शुरू होने हैं उनके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पार्षद कोष से 25 लाख रुपए की लागत से गलियां व नाली सीसी रोड व अन्य कार्य कराए जाने हैं। गत 40 सालों से पानी की समस्या थी, लेकिन विधायक अनिता भदेल के निर्देश के बाद 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी निर्माण व 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से स्टील पाइप लाइन डलवाई जा चुकी है। इससे पेयजल संकट हल हुआ है। महिला स्नानघर 20 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इसका काम जल्द शुरू होगा। इसके साथ 1.12 लाख रुपए की लागत से रैगरान मोहले की सीढिय़ां, माली मोहले की सीढिय़ां, परब्रह्म मंदिर वाली सीढिय़ां व सी.सी रोड बनेगी बनना प्रस्तावित है।
Tags
अजमेर
