AEU NEWS24

IND vs NZ, Final Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा 12 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, रोहित ने जड़ा तूफानी अर्धशतक News:- by= Surendra Singh

 IND vs NZ, Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 49ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। 


India vs New Zealand, Final Highlights: 
स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फ़ाइनल मुक़ाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में यह खिताब जीता था। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 49ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित ने 83 गेंद पर तीन छक्के और सात चौके की मदद से 76 रन बनाए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली कीवी टीम के लिए कप्तान मिशेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने दो -दो विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post