AEU NEWS24

SI नरेश कुमार चला रहा था नशे का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने कर दिया बर्खास्त; एक साल से है फरार

दिल्ली पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) नरेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कदम एसआई के राजधानी स्थित ड्रग सिंडिकेट में कथित संलिप्तता और एक साल से ज्यादा समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) नरेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कदम एसआई के राजधानी स्थित ड्रग सिंडिकेट में कथित संलिप्तता और एक साल से ज्यादा समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया। नरेश कुमार पर गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में से एक सुरोजीत के साथ नार्को सिंडिकेट चलाने का आरोप लगा था, जिसमें खुलासा हुआ था कि एसआई नरेश कुमार इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था।
गैर जमानती वारंट है जारी
दिल्ली की एक अदालत ने एसआई नरेश कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कुमार एक साल से ज्यादा समय से फरार है। उसपर राजधानी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट चलाने का आरोप है। ऐसा माना जा रहा है कि वह विदेश भाग चुका है। पुलिस को शक है कि वह नेपाल और सीरिया के रास्ते दक्षिण अफ्रीका चला गया है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। हैरानी की बात यह है कि वह फरार रहने के दौरान जमानत याचिका दाखिल करता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post