Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा शैक्षणिक संस्थानों पर आज RSS और BJP के लोग कब्जा कर रहे हैं। देश के अधिकतर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर RSS के लोग हैं।
Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि नई शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र संगठनों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा था।
IPL 2025
शिक्षा
पत्रिका रक्षा कवच
टेक
धर्म/ज्योतिष
ऑटोमोबाइल
बॉलीवुड
राष्ट्रीय
Student Protest: छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, BJP-RSS को लेकर कही ये बात
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा शैक्षणिक संस्थानों पर आज RSS और BJP के लोग कब्जा कर रहे हैं। देश के अधिकतर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर RSS के लोग हैं।
भारत
•
Mar 24, 2025 / 02:53 pm
•
Ashib Khan
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि नई शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र संगठनों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा था।
संबंधित खबरें
जब एक ही टेबल पर ‘इफ्तारी’ खाने बैठें सोनिया गांधी और अखिलेश यादव; शशि थरूर का
भी आया रिएक्शन - image
जब एक ही टेबल पर ‘इफ्तारी’ खाने बैठें सोनिया गांधी और अखिलेश यादव; शशि थरूर का भी आया रिएक्शन
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, मुस्लिम
संगठनों ने किया ये ऐलान - image
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, मुस्लिम संगठनों ने किया ये ऐलान
Bihar Politics: ‘नीतीश की कृपा से…’, बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर मंत्री
अशोक चौधरी ने दिया बयान - image
Bihar Politics: ‘नीतीश की कृपा से…’, बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने दिया बयान
योगी आदित्यनाथ की राह पर देवेंद्र फडणवीस, नागपुर हिंसा मामले में लिया बड़ा फैसला - image
योगी आदित्यनाथ की राह पर देवेंद्र फडणवीस, नागपुर हिंसा मामले में लिया बड़ा फैसला
BJP-RSS को लेकर कही ये बात
उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर आज RSS और BJP के लोग कब्जा कर रहे हैं। देश के अधिकतर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर RSS के लोग हैं।
छात्रों के साथ किया जा रहा भेदभाव
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, पेपरलीक हो रहे हैं, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में धांधली और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पूरी ताकत से लड़ें।
PM को बेरोजगारी पर करनी चाहिए बात’
छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा प्रणाली पर बात करनी चाहिए, लेकिन उनका सिस्टम अडानी-अंबानी को लेकर है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तौर पर हमारे बीच में विचारधारा में मतभेद हो सकता है लेकिन हमारा उद्देश्य एक ही है। हम RSS और उनकी विचारधारा को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे।
भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए’
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने कुंभ मेले पर भाषण दिया। मैं वहां बोलना चाहता था कि कुंभ मेले पर बात करना बहुत अच्छा है, पर आपको भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी कभी भी बेरोजगारी और महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। BJP का मॉडल है- अडानी को देश का धन और RSS को देश के सारे संस्थान सौंप देना।
Tags
देश