AEU NEWS24

अजमेर दरगाह में तलवार लेकर पहुंचा युवक:उतारने लगा कपड़े; अंजुमन कमेटी सचिव बोले- पुलिस वॉट्सऐप-वॉट्सऐप खेलती रहती है


अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में एक युवक हाथ में 3 तलवार लेकर पहुंच गया। परिसर में तलवार लेकर टहलते युवक को देख जायरीन घबरा गए। मौका पाकर एक युवक ने उससे तलवारें छीन ली। उसके हाथ में भी चोट आई है।

मामला मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का है। करीब घंटे भर चले हंगामे के बाद दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को डिटेन कर लिया। पुलिस ने जेएलएन हॉस्पिटल में युवक का मेडिकल कराया है।

दरगाह सीओ लक्ष्मणराम ने बताया- सूचना मिली थी कि दरगाह में युवक ने कपड़े उतार लिए और तलवार लहराने लगा। इसके बाद युवक को पकड़ा। वह अंदर कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।

अंजुमन कमेटी के सचिव सैय्यद सरवर चिश्ती ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- एक युवक 3 तलवार लेकर अंदर पहुंच गया। गेट पर बैठी पुलिस वॉट्सऐप-वॉट्सऐप खेलती रहती है।

युवक ने अपना नाम आलम अली बताया है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

4 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम...

                    सुबह 11 बजे युवक तलवारें लेकर दरगाह के अंदर आया। इसके बाद वह अपने कपड़े उतारने लगा।
                      यह देख एक शख्स दौड़ कर आया। उसने युवक से तलवारें छीन ली और उसे पीटने लगा।
  


                          युवक से छीना-झपटी के दौरान तलवार छीनने आए शख्स के हाथ में भी चोट आ गई।

                यह वह युवक है, जो तलवार लेकर दरगाह में घुसा था। पुलिस ने युवक को डिटेन कर लिया है।


दरगाह की सुरक्षा में चूक दरगाह में कुल 10 दरवाजे हैं। इनमें से 6 गेट 1, 2, 3, 4, 5 और 10 नंबर हमेशा खुले रहते हैं। जबकि 6, 7, 8 और 9 नंबर गेट स्थिति के अनुसार खोले जाते हैं। अगर भीड़ ज्यादा होती है, तब सारे दरवाजे खोल दिए जाते हैं।

एंट्री गेट पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहती है। दरगाह कमेटी और अंजुमन कमेटी के कर्मचारी भी सुरक्षा जांच करते हैं। तलवार लेकर घुसने की यह घटना दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करती है।

दरगाह सीओ लक्ष्मण राम ने बताया कि दरगाह पर टोंक आरएएसी से 44 जवानों का जाब्ता तैनात रहता है। खुले दरवाजों पर इनकी तैनाती होती है।

अचानक दरगाह में आया युवक, तलवार निकाल फर्श पर रखी बरेली से आए जायरीन ईशान ने बताया- एक युवक अचानक आया और तलवार निकाल कर फर्श पर रख दी। इसके बाद कपड़े उतारने लगा। हमने लेडीज को वहां से हटाया।

एक युवक ने दौड़ कर उससे तलवार छीन ली। मैं भी पहुंचा और उसे पकड़ा। इस दौरान मुझे भी चोट लगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post