उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज (गुरुवार को) आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है।
लखनऊ, कानपुर समेत यूपी के 25 जिलों में बारिश जारी है। यहां बिजली गिरने से छह की मौत हो गई है। मरने वालों में फतेहपुर के 2 बच्चे, फिरोजाबाद की एक महिला और सीतापुर का एक किसान शामिल है। वहीं, बिहार में बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत हुई हैं। आज 32 जिलों में यलो अलर्ट है।
IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
Tags
ajmer
beawar
BHILWADA
Bikaner
Delhi
Gujarat
Indian
jaipur
jodhpur
Mumbai
New Delhi
Rajasthan
UP

.jpeg)