देश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज अजमेर में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आनासागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आम जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा- 10 साल केंद्र में भाजपा की सरकार को हो चुके हैं। एक तरफ बड़े-बड़े वादे कर रही है वहीं दूसरी ओर महंगाई को बढ़ाया जा रहा है। आज गैस के सिलेंडर के भाव हजार रुपए तक पहुंच चुका है लेकिन कोई भी अपनी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। केंद्र और राज्य में चुनाव आने पर गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए जाते हैं। जनता को पागल बनाने और भ्रमित करने का काम बीजेपी की सरकार कर रही है। चुनाव जाने के बाद किसी न किसी बहाने से भाव बढ़ा दिए जाते हैं।
महंगाई से मध्यम वर्ग परेशान
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर में प्रदर्शन कर आनासागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर विरोध जताया है। महिलाओं का कहना है कि आए दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। मध्यम वर्ग दाम बढ़ने से बिल्कुल परेशान हो चुका है। यूथ कांग्रेस मांग करती है कि केंद्र के भाजपा सरकार मध्यम वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करें।
(इनपुट- सुरेन्द्र सिंह, अजमेर)

.jpeg)