AEU NEWS24

कांग्रेस संगठन की ओर से अब ब्यावर जिला बन चुका है। ब्यावर जिले में पांच विधानसभाओं को शामिल किया गया है।

 कांग्रेस के संगठन की दृष्टि से उसको भी शामिल किया गया है। ऐसे में अब ब्यावर कांग्रेस संगठन की दृष्टि से नए समीकरण बनेंगे। ब्यावर जिले में ब्यावर, मसूदा एवं जैतारण विधानसभा शामिल है। जबकि आसींद विधानसभा का बदनोर को शामिल किया गया।

                                                              ब्यावर जिला का नक्शा
 जिले में यह ब्लॉक

ब्यावर जिला कांग्रेस में ब्यावर, जवाजा, मसूदा, भिनाय, जैतारण एवं आसींद ब्लॉक को शामिल किया गया है। इसमें ब्यावर विधानसभा का ब्यावर व जवाजा ब्लाॅक, मसूदा विधानसभा का मसूदा एवं भिनाय ब्लॉक, जैतारण विधानसभा का जैतारण व बर ब्लॉक, सोजन विधानसभा का रायपुर ब्लॉक एवं आसींद विधानसभा के आसींद को शामिल किया गया है।
पीसीसी ने ब्यावर जिला कांग्रेस संगठन की जारी की सूची

ब्यावर. कांग्रेस संगठन की ओर से अब ब्यावर जिला बन चुका है। ब्यावर जिले में पांच विधानसभाओं को शामिल किया गया है। इसमें ब्यावर जिले में प्रशासनिक दृष्टि से जो क्षेत्र शामिल नहीं है कांग्रेस के संगठन की दृष्टि से उसको भी शामिल किया गया है। ऐसे में अब ब्यावर कांग्रेस संगठन की दृष्टि से नए समीकरण बनेंगे। ब्यावर जिले में ब्यावर, मसूदा एवं जैतारण विधानसभा शामिल है। जबकि आसींद विधानसभा का बदनोर को शामिल किया गया। इसके अलावा सोजत विधानसभा का कुछ क्षेत्र शामिल हुआ। कांग्रेस संगठन की दृष्टि से आसींद व सोजत विधानसभा कि ब्लॉक को ब्यावर जिले में शामिल किया गया है। इससे कांग्रेस के आंतरिक संगठन के स्वरूप में कई बदलाव लाएंगे। ब्यावर जिले की कांग्रेस में कई नए चेहरे अब सामने आएंगे। कांग्रेस कमेटी ने गत दिनों प्रदेश में नई जिला कांग्रेस कमेटियों की सूची जारी की है। इसके प्रस्ताव पूर्व में प्रदेश कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा था। कमेटी ने इन प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। इसके साथ ही कांग्रेस संगठन के नजरिए से ब्यावर नए जिले के रूप में अस्तित्व में आ गया है। इसके बाद अब नए जिले में शामिल विधानसभा के क्षेत्र भी तय कर दिए हैं। इनमें ब्यावर, मसूदा, जैतारण, सोजत एवं आसींद विधानसभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
बढ़ेगा दखल

ब्यावर जिले में मगरा, मारवाड व मेवाड का क्षेत्र शामिल है। ब्यावर जिले में शामिल जैतारण, ब्यावर व मसूदा विधानसभा के साथ ही भीलवाडा जिले की आसींद विधानसभा के आसींद ब्लॉक एवं सोजत विधानसभा के रायपुर कांग्रेस ब्लॉक को शामिल किया है। ऐसे में अब ब्यावर जिले में आसींद, रायपुर, जैतारण, भिनाय के नेताओं का दखल भी बढ़ेगा। इनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल रहेंगे। नए जिले के क्षेत्र निर्धारण के बाद जिलाध्यक्ष बनने के जतन कर रहे कई नेताओं की चिंता बढा दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post