संवादाता: अर्पित जैन
वैशाली नगर, अजमेर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 5 से 7 जुलाई तक किया जा रहा है। यह आयोजन श्री दिगंबर जैन मंदिर विद्यासागर, तपोवन वैशाली नगर में हो रहा है। इस महोत्सव में प्राचीन गुफा मंदिर श्रावक मोहल्ला और छत्र योजना तपोवन में पार्श्वनाथ भगवान को वेदी में विराजमान किया जाएगा । महोत्सव के दौरान..............
संवादाता: अर्पित जैन, ने बताया यह महोत्सव श्री दिगंबर जैन समिति, पंचशील नगर, अजमेर द्वारा आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में पंडित कोमल जी शास्त्री के निर्देशन में मांगलिक गतिविधियां की जा रही हैं.
अजमेर| श्री दिगंबर जैन समिति, पंचशील नगर अजमेर के तत्वावधान में मनाए जा
रहे दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। समारोह
में भक्तों को मुनि पाय सागर महाराज के सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। महोत्सव
की शुरुआत कनक प्रभा भैंसा ने ध्वजारोहण से की। सुबह 8 बजे मंदिर से
शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 151 महिलाओं ने कलश लेकर भाग लिया। सभी ने
केसरिया साडिय़ां पहनी हुई थी। यात्रा विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे के साथ
होते हुए मंदिर पहुंची। रास्ते में कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया। घट
में आए जल से वेदी को शुद्ध कर अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। दोपहर में
प्रतिष्ठाचार्य संजय शास्त्री ने विधान का आयोजन किया। इसमें
इंद्र-इंद्राणियों ने भगवान जिनेंद्र की अष्ट द्रव्यों से पूजा की। रात 8
बजे नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम में शिखरचंद सोनी, सुनील
कुमार बडज़ात्या, अरिन्जय, ज्ञानचंद गदिया समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
हम
गुरुवर तेरी शरण में : रात को आयोजित भक्ति संध्या में कोटा के नवीन जैन
म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भाव विभोर किया।
कलाकारों ने ...मेरे सिर पर रख दो गुरुवर अपने दोनों यह हाथ..., जब से गुरु
तेरा दर्श हुआ..., हम गुरुवर तेरी शरण में...समेत अन्य भजनों की
प्रस्तुतियां दी।
यज्ञनायक: श्री ललित एवं श्रीमती उषा
