AEU NEWS24

वैशाली नगर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, करीब 2 से 2.50 तोला चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

अजमेर | 5 अगस्त 2026

अजमेर के वैशाली नगर स्थित चौरसियावास रोड पर आज तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात चोरों ने अरविंद सोनी की ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर दुकान से करीब 1.50 से 2 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि अरविंद सोनी पिछले लगभग 13 वर्षों से इसी स्थान पर किराये की दुकान में ज्वेलरी का व्यवसाय कर रहे हैं। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी की इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

AEU NEWS24 की अपील है कि यदि किसी व्यक्ति ने घटना के समय आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
📍 स्थान: चौरसियावास रोड, वैशाली नगर, अजमेर
🕒 घटना का समय: आज तड़के लगभग 3:30 बजे
💍 चोरी: लगभग 2–2.50 तोला चांदी के आभूषण

Post a Comment

Previous Post Next Post